बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- चेवाड़ा में गाजे-बाजे के साथ निकली शिव जी की बारात फोटो चेवाड़ा पूजा : चेवाड़ा के शिव मंदिर में शिव विवाह समारोह में शामिल श्रद्धालु। मनोज02- शेखपुरा के आदर्श थाना में शिव पार्वती की पूजा अर्चना में शामिल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड मुख्यालय की पुरानी कचहरी के पास स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर से रविवार की देर शाम में ढोल बाजे के साथ शिव जी की बारात निकली। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती हुई बारात मंदिर लौटी। रात में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक शादी संपन्न हुई। मौके पर काफी संख्या शामिल हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक शेखपुरा । महाशिवरात्रि पर्व पर दूसरे दिन शहर के सभी शिवालयों में हज़...