बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- चेरो मध्य विद्यालय में बाल प्रेरकों का हुआ चयन सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरो मध्य विद्यालय में शनिवार को बाल प्रेरकों व फोकल शिक्षक का चयन किया गया। प्राचार्य मो. नकी हसन अय्यूवी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बाल प्रेरकों व फोकल शिक्षक का चयन किया गया। बाल प्रेरक टीम में 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। फोकल शिक्षक के रूप में सतीश प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया है। मौके पर स्मिता भारती, लालजी कुमार, शंभु कुमार, नीतु सिन्हा, अरविंद कुमार, चन्द्रेश्वर रविदास, सर्वोत्तम कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.