बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों गांव में लोगों ने समाजसेवी 93 वर्षीया बच्ची देवी को श्रद्धांजलि दी। उनका निधन पटना में शनिवार को पटना में इलाज के दौरान हो गया। चेरों ठाकुरबाड़ी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, पंकज, मुकेश चौधरी, कुमारी प्रेमलता, दिनकर प्रसाद, डबलू सिंह, रौशन चौधरी, नाजुक सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रेम रंजन, सुरेश यादव, चंद्रमणी प्रसाद, जमाल मियां, प्रियेश कुमार व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...