बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- सरमेरा, निज संवाददाता। चेरों श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार से श्रीराम कथा वाचन सह हिन्दु सम्मेलन होगा। इसे लेकर बुधवार को ठाकुरबाड़ी में आयोजकों ने बैठक किया। मुख्य आयोजक राजीव सिंह ने बताया कि इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। बैठक में मुखिया प्रेमलता, विजय कुमार सिंह, डब्लू बाबू, सरयुग मास्टर, टुसन सिंह, नाजुक सिंह, प्रियेश कुमार, अजय महतो, पंकज सिंह, सुनील कुमार व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...