बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- सरेमरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में लोगों ने पूजा अर्चना की। पौष पूर्णिमा को लेकर दर्जनों भक्तों ने पूजा पाठ कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की। पूजारी आचार्य पप्पू पांडेय ने विधि विधान से पूजा कराया। आयोजन में मुखिया कुमारी प्रेमलता, मुकेश चौधरी, नाजुक सिंह, विजय कुमार सिंह, डब्लू, सुनील कुमार, सोनू सिंह, रौशन चौधरी व अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...