बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। इससे रोगियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां तैनात चिकित्सक से सरमेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा ली जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजित कुमार ने कहा कि सीएस ने डॉक्टर की मांग की गयी है। उपलब्ध संसाधनों से लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...