मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, खेसं। शहर के जीडी मदर इंटरनेशन स्कूल की बास्केबाल खिलाड़ी चेरी तुलस्यान दो जनवरी से राजस्थान के बीकानेर में होने वाले 69वीं अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेंगी। चेरी तुलस्यान 12 सदस्यीय बिहार टीम का नेतृत्व भी करेंगी। चेरी तुलस्यान के कोच रणप्रताप जायसवाल ने बताया कि नवंबर में पटना में आयोजित बिहार अंडर-19 बास्केबॉल चैम्पियनशिप में मुजफ्फरपुर की ओर से उन्होंने भाग लिया था। पूर्व में भी चेरी नेशनल स्कूल चैम्पियनशिप खेल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि चेरी सूतापट्टी की रहनेवाली हैं। चेरी को बिहार का कप्तान बनाये जाने पर जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, प्राचार्य नीलम सिंह, प्रशासनिक निदेशक कविता प्रसाद साह, जिला बास्केबॉल एसोसिएशन के सचिव अखिलेश कुमार और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.