मिर्जापुर, जनवरी 21 -- चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरा के पुरा गांव में हुई मारपीट मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार धर दबोचा। बाइक तेज गति से चलाने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने मारपीट की थी। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। चेरा के पुरा गांव में इंदल मौर्या के मकान के पास से रविवार की शाम कुछ लोग तेज रफ्तार से गुजर रहे थे। जिसका विरोध करने पर मनबढ़ काफी संख्या में आए और मारपीट किए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर इंदल, उनकी पत्नी और बीच बचाव करने आए गांव के शिवचंद मौर्य, गोपाल मौर्य, अमन मौर्य, आनंद मौर्य, सौरभ मौर्य समेत अन्य दस लोगों को जख्मी कर दिया। हमला करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक सोनकर, जग्गा यादव, रवि सोनकर, भोला सोनकर, राजू सोनकर, अभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.