गया, अप्रैल 30 -- चेरकी थाना की पुलिस ने बुधवार को कुरमावां पेट्रोल पंप के पास से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के बेटे और चालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष टिवंकल कुमारी ने बताया कि अवैध खनन मामले में एक बालू लोड ट्रैक्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें परैया थाना क्षेत्र के बगाही गांव का रहने वाला ट्रैक्टर ड्राइवर श्रवण कुमार और लोदीपुर निवासी मालिक संजय यादव का बेटा पिंटू कुमार शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.