फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर। ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी द्वारा शब-ए-बारात के मौके पर साफ-सफाई को नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि तीन फरवरी से पूर्व कब्रस्तानों, दरगाहों आदि की सफाई करवाकर चूना डलवाया जाए। पुलिया को दुरुस्त करवाने के साथ गड्ढो की पैचिंग कराई जाए, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने के साथ प्रकाश की व्यवस्था, अतिक्रमण को साफ करवाने के अलावा गंदे जानवरों के विचरण पर रोक लगाए जाने को प्राथमिकता दी जाए। इस मौके पर मो.अरबाज, कफील अहमद, रियाज, महताब आलम, फरीद खान, लल्लू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...