इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- बकेवर। नई कॉलोनी में जलभराव होने से सड़क निर्माण न होने से स्थानीय बाशिन्दों को निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वहां के बाशिन्दों ने नगर पंचायत लखना के चेयरमैन से सड़क का निर्माण कराये जाने की मांग की है। कॉलोनी के निवासी पिन्टू यादव फौजी ने बताया कि इस कॉलोनी के मकान नगर पंचायत में दर्ज हैं, लेकिन यहां सड़क का निर्माण नगर पंचायत द्वारा नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते गली में जलभराव की स्थित बनी हुई है। लोगों के घरों से निकलने बाले गन्दे पानी का सड़क पर जलभराव हो जाता है। वहीं जंगवहादुर सविता ने बताया कि इस गली में नाली व गली का निर्माण होना आवश्यक है। चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि यह सड़क संज्ञान में है। इसमें नाली व सड़क का निर्माण शीघ्र कराकर समस्या का निस्त...