महाराजगंज, फरवरी 17 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि व उनके पूर्व समर्थक के बीच रविवार को कहासुनी का मामला सामने आया है। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को अलग-अलग पूछताछ के लिए श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष व परतावल चौकी प्रभारी के पास चौकी पर ले गई। विवाद की इस घटना से परतावल में हड़कंप है। नगर पंचायत परतावल के चेयरमैन प्रतिनिधि व उनके एक पूर्व समर्थक के बीच सोशल मीडिया पर एक वार्ड में विकास कार्य न होने के संबंध में अपलोड पोस्ट को लेकर विवाद की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर पूछताछ के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्ष को अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत कराने के बाद पूछताछ के लिए दोनों पक्ष को श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.