बरेली, फरवरी 10 -- नवाबगंज। कस्बे में पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रही सीसी रोड के निर्माण में अनियमितता सामने आने के बाद सोमवार को पालिका परिषद की चेयरमैन प्रेमलता राठौर के पति नीरेंद्र सिंह राठौर ने सड़क की गुणवत्ता की जांच की। सड़क के बेस में पुराने डामर रोड का मलबा मिला, जिसे देखकर वह नाराज हो गए और मजदूरों को तुरंत पुराना मलबा हटाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी की ओर से पांच करोड़ की लागत से कस्बे के बाईपास से बिजौरिया तिराहे डेढ़ किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। पहले यहां डामर रोड थी, जिसे तोड़कर अब सीसी रोड बनाई जा रही है। सड़क का निर्माण कार्य करा रहा ठेकेदार पुराने डामर रोड को पूरी तरह हटाने के बजाय उसी मलबे को नई गिट्टी में मिलाकर बेस तैयार करा रहा था। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश मंत्री वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.