रुद्रपुर, फरवरी 2 -- खटीमा। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के 44 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। शहरी सबके लिए आवास 2.0 योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 2.75 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। खटीमा नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी व ईओ प्रियंका आर्य ने 44 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे। आर्य ने बताया कि प्रथम किस्त Rs.20000 जल्द ही लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने लाभार्थियों को मानक के अनुसार कार्य करने को कहा। साथ ही में अध्यक्ष ने इन 44 लोगों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कुछ लाभार्थियों के नाम आंचल सिंह, आकाश राणा, बलबीर सिंह पोखरिया, संतोष सिंह, सुनील सिंह, संजीत कुमार आदि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...