मथुरा, नवम्बर 16 -- गोवर्धन। नगर पंचायत के सकीतरा हरीपुरा में वर्षों पुरानी मीठे पानी की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। यहां रविवार को चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा ने मंत्रोच्चारों के साथ 200 किली. के ओवरहेड टैंक निर्माण का शिलान्यास किया। प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने नारियल फोड़कर शुभारंभ कराया। ओवरहेड टैंक निर्माण प्राचीन चामड़ देवी मंदिर के पास ग्राम पंचायत की भूमि में किया जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि टंकी बनने से क्षेत्र में मीठे पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने कहा कि 2019 में सकीतरा हरीपुरा ग्राम पंचायत के नगर पंचायत में विलय के बाद से ट्यूबवेल से सीधे पानी आपूर्ति की जा रही थी। इससे कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा था। अब यहां करीब 48 लाख रुपये से ओवरहेड टैंक निर्माण किया जाएगा। इसके बाद नया ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.