बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- गुलावठी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने तीन नए ट्रैक्टर ट्राली व एक नई जेसीबी का उद्घाटन किया। डोर- टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ट्रैक्टर -ट्राॅली व कूड़ा निस्तारण के लिए जेसीबी खरीदी है। शैलेश तेवतिया ने उद्घाटन करते हुए कहा कि गुलावठी को स्वच्छ व सुंदर व हरियाली युक्त बनाने के लिए नगर पालिका प्रयासरत व तत्पर है। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि 39 लाख रुपये की जेसीबी एवं 24 लाख रुपये की कीमत के 3 मिनी ट्रैक्टर 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत खरीदे गए हैं। जो गली मोहल्ले में जाकर कूड़ा उठाएंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका लिखा प्रभारी नरेश यादव, जेपी सिंह, गौरव तेवतिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...