देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के सामने नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा निर्मित कराए गए भारत के प्रथम राष्ट्रपति भरत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के प्रतिमा का शुक्रवार को नपाध्यक्ष अलका सिंह ने फीता काटकर अनावरण किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपना जीवन अधिवक्ताओं के लिए समर्पित कर दिया। उनके जन्मदिन को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के मंत्री आनन्द किशोर मिश्र, उपाध्यक्ष ललित नरायण पाण्डेय, बृजबांके तिवारी, आनन्द राय, हेमनरायण मिश्र, अजय मल्ल, नारायण शुक्ल, संदीप पाण्डेय, शिवानन्द, विनय श्रीवास्तव, संदीप मिश्र, कैलाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.