मऊ, जनवरी 24 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विकास बैंक लिमिटेड शाखा भीटी, मऊ के चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित राम ख्याली शर्मा को उनके आवास पर समर्थकों ने स्वागत किया। राम ख्याली ने कहा कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि बैंक का चेयरमैन बनूंगा। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो भी दायित्व और कार्य सौंपा है, उसे बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व की रणनीति को समझना आसान नहीं होता, परंतु पार्टी कार्यकर्ता को शून्य से शिखर पर पहुंचने में विलंब नहीं लगता। राम ख्याली शर्मा अत्यंत ही पिछड़े परिवार से आते हैं, और पार्टी ने उनके योगदान को देखते हुए इन्हें चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया और इन्हें निर्विरोध निर्वाचन का सौभाग्य प्राप्त हो गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.