संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। नगर पालिका का शास्त्री नगर वार्ड भी बदहाली के भंवर में डूबा हुआ है। जबकि इसी वार्ड में नगर पालिका के अध्यक्ष भी निवास करते हैं। वार्ड में जगह-जगह कूड़ा डंप है। नालियों की मुकम्मल सफाई नहीं की जा रही है। बिजली के तार उलझे हुए हैं। ऐसे में कैसे कहा जाए कि यह नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड है। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण के बाद शहर की सीमा का नया परिसीमन किया गया। इसी परिसीमन में गोला बाजार दक्षिणी का नाम बदलकर शास्त्री नगर कर दिया गया है। वार्ड का केवल नाम बदल गया लेकिन इसकी शक्ल सूरत में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। इसी वार्ड की सीमा में नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहते हैं, माना जा रहा था कि यह वार्ड सुविधाएं बढ़ने के बाद चमक जाएगा। हकीकत इसके उलट है। वार्ड बद से बदतर की तरफ अग्रसर हो ...