शामली, मई 15 -- नगर पालिका परिषद में ईओ के स्थानांतरण होने व पालिकाध्यक्ष के हादसे में घायल होने के बाद से नगर पालिका परिषद के मुख्य विकास कार्यों के साथ पालिका कर्मचारियों के वेतन की कार्रवाई भी अधर में लटकी हुई है। वही आधार कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्र भी दोनों अधिकारियों के न होने से नहीं बन पा रहे हैं। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। नगर पालिका परिषद के पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम दिल्ली से आते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पालिका अध्यक्ष को गंभीर चोट आ जाने पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने पालिका के विकास कार्यों की बाग डोर संभाल रखी थी। लेकिन उनका भी एक पखवाड़ा पूर्व झांसी जनपद में स्थानांतरण हो जाने के बाद रिलीव कर दिया गया। इसके बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.