मेरठ, जनवरी 12 -- सरधना। रविवार को चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से बातचीत की। साथ ही मतदाता सूची सुधार पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से ड्राफ्ट सूची देखने तथा उसमें आने वाली खामियों को समय से दुरुस्त कराने के लिए कहा। निरीक्षण के समय बीएलओ शालिनी, बिंदिया सहित अन्य बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे। बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म 6 भरे गए। वहीं जिन मतदाताओं के नाम या पते में त्रुटि थी, उनके सुधार के लिए फॉर्म 8 भरे गए। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिन नागरिकों का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें फिर से फॉर्म 6 भरना अनिवार्य होगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। इस मौके पर समाजसेवी शाहवेज अंसारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.