मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के लिए दक्षिणी कृष्णापुरी में गोगा की म्हाड़ी के सामने अपना घर वृद्धा आश्रम की शुरुआत की। रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रांतिकारी शालू सैनी और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, ऐसे में यह आश्रम केवल एक भवन नहीं बल्कि संवेदनाओं का केंद्र बनेगा। शालू सैनी जैसी समाजसेविकाएं हमारे समाज की असली धरोहर हैं, जो बेसहारा माताओं को सम्मान और अपनापन देने का कार्य कर रही हैं। शालू सैनी ने कहा कि समाज सेवा के दौरान उन्हें कई ऐसी माताओं से मिलने का अवसर मिला, जिनकी आंखों में अपनों के बिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.