मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- गुरुवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरी। उन्होंने शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें चार कूडा वाहन खराब मिले और कई स्थानों पर गंदगी मिली। जिस पर चेयरपर्सन ने कडी नाराजगी जताई है। वहीं सुधार करने के सख्त आदेश दिए है। शहर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वास्तविक स्थिति समझने के लिए चेयरपर्सन ने विभिन्न क्षेत्रों का गंभीरता के साथ निरीक्षण किया है। उन्होंने रजवाहा रोड पर स्थित मंडी श्मशान घाट गेट के सामने बने कूड़ा डलावघर को देखा। यहां उन्होंने देखा कि डलावघर का भू-तल कच्चा है, जो बरसात के दौरान समस्या बढ़ा सकता है। उन्होंने तत्काल ही कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही कंपनी जेएस एनवायरो की टीम को बुलाकर पक्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.