बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बेगूसराय। स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस में महिला रेलयात्री से चेन स्नेचिंग करने के मामले में जीआरपी ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान खगड़िया जिले के हाजीपुर वार्ड-17 निवासी भोला महतो के पुत्र असीम महतो के रूप में हुई है। यह घटना 18 जनवरी को बेगूसराय स्टेशन पर एक महिला के साथ हुई थी। इस मामले में महिला यात्री द्वारा पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर की गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में संलिप्त एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...