महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास ऑटो से जा रही महिला का गले का चेन छीन कर फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दो दिन पूर्व थानाक्षेत्र के ही कम्हरिया बुजुर्ग निवासी एक महिला ऑटो से घर जा रही थी। इसी दौरान आटो में बैठी एक महिला उसके गले का चेन खींच कर उतर गई थी। जब तक लोगों को कुछ समझ में आता तब तक महिला गांव में चली गयी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर खोजबीन में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला को एक व्यक्ति और किशोरी के साथ जोगियाबारी से गिरफ्तार कर लिया। बड़हलगंज निवासी चेन स्नेचिंग का मास्टरमाइंड रामप्रवेश, महिला और किशोरी इस तरह की घटना को अंजाम देते थे। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.