देवरिया, फरवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के सोंदा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी गई सोने की चेन के मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। जबकि घटना के पर्दाफाश को कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी व अन्य टीमें भी लगाई गई है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इसका पर्दाफाश कर देने का दावा कर रहे हैं। सदर कोतवाली के सोंदा की रहने वाली नीतू सिंह के बच्चे एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं। 21 जनवरी की शाम को बच्चे पढ़ने के लिए गए थे। बच्चों को लेने के लिए नीतू सिंह गई थीं। लौटते समय अचानक बाइक सवार दो युवक आए और उनसे कुछ पूछने के बहाने नजदीक पहुंच गए और उनके गले से सोने की चेन खींच ली। उन्होंने विरोध किया तो बदमाश उन्हें धक्का दे दिए और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन केस दर्ज कर लिया। कई जगहों पर पुलिस...