प्रयागराज, जून 25 -- हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे पर दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मुंगराबादशाहपुर का एक दंपती सोमवार सुबह 11 बजे बाइक से घर जा रहा था। वह बनी चौराहे के करीब पहुंचा था तभी पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान बाइक से महिला सहित दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भी सड़क पर गिर पड़े। यह देख आसपास के लोग दौड़े और बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.