गोरखपुर, फरवरी 18 -- पादरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद शाहपुर क्षेत्र में दुकान से सामान लेकर लौट रही महिला से चेन लूट की कोशिश की गई। बदमाशों के छीना-झपटी में महिला के गले में गंभीर चोटें आई। शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गया। सोमवार को हुई घटना में शाहपुर पुलिस ने बेटे की तहरीर पर बुधवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर पश्चिम स्थित रामजानकी नगर निवासी परी चौरसिया सोमवार करीब तीन बजे मोहल्ले की किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं। वह अपने मकान के गेट के पास पहुंची थी कि पीछे से आए युवक ने गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचने की कोशिश की। अचानक हमले से घबराई महिला ने साहस दिखाते हुए चेन पकड़ ली और शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के और आसपास के लोग मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.