जमुई, जुलाई 12 -- झाझा । निज संवाददाता बगैर उचित कारण के अवैध रूप से चेन पुलिंग (एसीपी) करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने एवं साथ ही उधर महिला बोगियों में सवारी करने वाले पुरूष यात्रियों के खिलाफ रेलवे का घर-पकड़ अभियान पूर्व मध्य रेल जोन के दानापुर डिवीजन समेत सभी डिवीजनों में नियमित तौर पर जारी है। पूमरे के सीपीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन समय पालन एवं ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बताया कि ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले माह के 15.06.2025 से 30.06.2025 तक आरपीएफ की टीम द्वारा पूमरे के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के एसीपी करने के आरोप में 612 लोगों को हिरासत में लिया गया। उक्त लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत उक्त अवधि में सर्वाधिक 327 लोग दानापुर मंडल में पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.