प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल में इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से 23 जून तक अनावश्यक चेन पुलिंग के 3628 मामले दर्ज हुए और 1567 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से अप्रैल 2025 में 1188 मामलों में 413 गिरफ्तार, मई 2025 में 1265 मामले में 665 गिरफ्तार और जून 2025 में अब तक 1175 मामले में 459 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के खिलाफ चले अभियान में 23 जून तक प्रयागराज जंक्शन पर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया, छिवकी पर 67, नैनी जंक्शन पर 73, मिर्जापुर स्टेशन पर 128, कानपुर सेंट्रल पर 230, फतेहपुर स्टेशन पर 133, फफूंद स्टेशन पर 44, इटावा जंक्शन पर 130, टूंडला जंक्शन पर 140, अलीगढ़ जंक्शन पर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...