आगरा, दिसम्बर 31 -- ट्रेनों में अलार्म चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ आरपीएफ का अभियान जारी है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 22 से 30 दिसंबर तक आगरा रेल मंडल में अलग-अलग ट्रेनों में अलार्म चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। आरपीएफ ने इस दौरान 109 मामलों में कार्रवाई करते हुए 26 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला। आरपीएफ ने अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्री दीपक गौतम, इकरार खान, राजीव मित्तल, अभिषेक, धीरज व जनक सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। पीआरओ ने बताया कि यात्री नियमों का पालन करें और केवल आपात स्थिति में ही अलार्म चेन का प्रयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...