प्रयागराज, नवम्बर 27 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) के मामलों पर रोक लगाने के लिए जनवरी 2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने जनवरी 2025 से 26 नवंबर तक अभियान के तहत 4705 लोगों को गिरफ्तार किया है। अकेले नवंबर में 318 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कानपुर सेंट्रल पर 692, टूंडला स्टेशन पर 470, फतेहपुर 355, अलीगढ़ 328, इटावा 325, प्रयागराज जंक्शन पर 320, नैनी 300 पर कार्रवाई की गई हुईं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अनावश्यक चेन पुलिंग न करें। यह दंडनीय अपराध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.