कौशाम्बी, मई 10 -- कड़ा धाम कोतवाली के कड़ा धाम मंदिर में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रजत पंडा की महिलाओं ने शुक्रवार को चेन व पर्स पार कर दिया था। हालांकि रजत ने पर्स खींचने पर महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया था। इस पर दो महिलाओं ने मारापीटा था। पुलिस के आने पर छिनैती की जानकारी हुई। तलाशी में रजत की चेन व पर्स महिलाओं के कब्जे से मिली। रजत की तहरीर पर पुलिस ने महिला स्नेचर मेथी उर्फ बुदली पत्नी दुर्गा प्रसाद निवासी बुरैनी, करारी और फूलमती पत्नी लवलेश निवासी तड़हरा, करारी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.