जमशेदपुर, फरवरी 23 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिनतई और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। शनिवार शाम रोरो रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बागुन नगर निवासी महिला से सोने की चेन झपट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी और फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो युवकों की पहचान की गई, जिन्हें देर रात छापेमारी कर हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। हालांकि, छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.