पटना, फरवरी 14 -- फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी फोरलेन के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार उचक्कों द्वारा चेन छिनतई के दौरान बाइक से गिरकर एक महिला और उसकी चार साल की बेटी घायल हो गई। दोनों का निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया। इधर गश्ती पुलिस ने दोनों उचक्कों को पकड़ लिया और थाने ले आई जिससे पूछताछ हो रही है। पीड़ित वैशाली हाजीपुर निवासी विकास कुमार के अनुसार वह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ बाइक से नालंदा फरीदपुर स्थित अपने घर लौट रहा था। फोरलेन डुमरी मोड़ के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार उचक्कों ने उसकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। इस दौरान दोनों ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में विकास की पत्नी और बेटी का सिर फट गया। तभी गश्ती पुलिस ने दोनों उचक्कों को गिरफ्त में ले लिया और मां-बेटी को इलाज के लिए निजी अस्पता...