जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशदेपुर वरीय संवाददाता शहर में चेन छिनतई गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपियों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम आई लव और गड्डू है। इनके पास से छिनतई के जेवर मिले हैं। आईलव चेन की छिनतई करता था, जबकि गड्डू उसे खरीदता था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हाल में ही चेन और पर्स छिनतई की घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी किशोर कौशल ने एसआईटी का गठन किया था। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अपराधियों का पीछा किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, छिनतई के बाद लव चेन को गड्डू को बेचता था। किसी भी चेन को वह गड्डू को 10 हजार में बेच देता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.