बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। रेलवे प्रशासन ने नवंबर माह में अभियान चलाकर शौकिया चेन खींचकर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित करने वाले 179 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 17 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया। झांसी मंडल के रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के दिशा निर्देशन में नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया गया। झांसी मंडल में एक नवंबर से 29 नवंबर तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वाले 179 लोगों पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रेल सुरक्षा बल ने 179 लोगों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 17300 रुपये जुर्माना वसूला गया। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी मंडल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं पर्याप्त कारण के चेन पुलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.