बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- चेन्नई हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच मां और पुत्र के लाये गये शव पथलाफार गांव में शवों के पहुंचते ही परिवार में मच गया चीख-पुकार 25 जनवरी को चेन्नई के अडयाल में एक ही परिवार के तीन की हुई थी हत्या फोटो 05 शेखपुरा 02 - पथलाफार गांव में शवों के आने के बाद सुरक्षा में लगे बीडीओ व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेन्नई के अडयाल से मां और पुत्र के शवों को गुरुवार को सड़क के रास्ते शेखपुरा के पथलाफार गांव लाया गया। शव के पहुंचते ही गांव में चीख पुकार मच गई। पीड़ित परिवार के लोगों के रोने - बिलखने से पूरा गांव सिसकियों में डूब गया। सदर बीडीओ शिशंकर राय और श्रम अधीक्षक राजेश कुमार पुलिस बलों के साथ दिनभर गांव में अलर्ट रहे। दाह संस्कार के लिए शवों को बाढ़ ले जाया गया है। बता दें कि पथलाफर गां...