नई दिल्ली, मार्च 27 -- चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट से रिकवर कर रहे हैं और टीम के अगले मैच से भी बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला खेला जाएगा। मथीशा पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मुकाबले का भी हिस्सा नहीं थे, जहां टीम ने मुंबई इंडियंस को हराया था। फ्लेमिंग ने सीएसके और आरसीबी के बीच होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "वह ठीक हो रहे हैं।" हालांकि उनकी चोट की डिटेल्स के बारे में अभी तक पता नहीं है। सुरेश रैना ने भी चेन्नई बनाम मुंबई मैच में कमेंट्री के दौरान बताया था कि श्रीलंका का तेज गेंदबाज चोट से जूझ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.