हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 29 -- बिहार के शेखपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पथलाफार गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की चेन्नई के अडियाल में हुई हत्या के मामले में परिजनों ने बताया कि पिता और पुत्र की लाश कचरे के ढेर पर एक बोरे में बंद मिली है। बेरहमी से हत्या के बाद शवों को कई टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। जबकि आशंका है कि महिला (पत्नी) को मारकर शव को एक नदी में फेंका गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक के भाई नरेश यादव चेन्नई गये हैं। पुत्र और पौत्र की लाश को शेखपुरा लाया जा रहा है। गुरुवार तक आने की उम्मीद है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरा परिवार सदमे में है। इधर, सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि चेन्नई पुलिस द्वारा हत्याकांड के बारे में अबतक संपर्क नहीं किया गया है। गांव के लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.