नवादा, जनवरी 28 -- मेसकौर, निज प्रतिनिधि। चेन्नई में पोकलेन से दबकर एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गयी। मृतक 21 वर्षीय गोलू कुमार मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के अजीतगढ़ गांव के भूखन राजवंशी का बेटा बताया जाता है। वह एक सड़क निर्माणी कम्पनी में काम करता था। बताया जाता है कि मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पोकलेन पलट गयी। जिससे दबकर उसकी मौत हो गयी। घटना के वक्त गोलू कुमार उसी जगह पर काम कर रहा था। वह पोकलेन का कर्मी बताया जाता है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। देर रात तक अजीतगढ़ पहुंचेगा शव मृतक का शव मंगलवार की रात ...