गिरडीह, जुलाई 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर के प्रवासी मजदूर की मौत बुधवार को चेन्नई में हो गई। प्रवासी मजदूर भरखर निवासी भोला महतो का 32 वर्षीय पुत्र सुरेश महतो था। वह चेन्नई में टावर लाइन में काम करता था। बुधवार को सुरेश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सुरेश महतो घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह अपने पीछे पत्नी मालो देवी, पुत्री खुशबू कुमारी 10, नीतू कुमारी 06 और पुत्र सुभाष कुमार 01 समेत बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। सुरेश महतो चेन्नई में श्रीनिवास इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को सुरेश महतो हाईटेंशन टावर में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.