कन्नौज, जनवरी 12 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। परिवार के लोगों के साथ चेन्नई गए युवक की रास्ते में हालत बिगड़ गई। अचानक हार्ट अटैक होने से युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि नहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी युसुब अली ट्रेन से 6 जनवरी को परिवार के 15 लोगों के साथ निकले थे। युवक को 8 जनवरी को अचानक ट्रेन में सफर करने के दौरान उन्हें सीने में जलन व दर्द होने लगा। तकरीबन एक घंटा तक ट्रेन के अंदर ही परिवार के लोग हाथ पैर सहलाते रहे। लेकिन युवक की चेन्नई के जनपद गुमड़ी पुंडी स्टेशन पर उतरते ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह मृतक का शव उसके घर आया। शव आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सांत्वना देने के लिए लोगों का उनके घर तांता लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस...