नई दिल्ली, मार्च 28 -- चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल 2025 में विकेट के पीछे काफी फुर्तीले नजर आ रहे हैं। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के लिए खतरा बन रहे फिल सॉल्ट को एमएस धोनी ने स्टंप आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। फिल सॉल्ट को क्रीज के बाहर निकलकर शॉट खेलना भारी पड़ गया। इससे पहले सूर्यकुमार यादव भी कुछ इसी अंदाज में स्टंप आउट हुए थे। एमएस धोनी मौजूदा समय में विकेट के पीछे सबसे तेज विकेटकीपर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने जारी सीजन में दो बार स्टंप आउट करके ये दिखा भी दिया है। कुछ ही सेकंड के अंदर वह बल्लेबाजों का काम तमाम कर देते हैं। शुक्रवार को फिल सॉल्ट का पैर कुछ समय के लिए ही लाइन से बाहर आया था, इतने ही देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.