सोनभद्र, जनवरी 4 -- बभनी(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के पोखरा नवाटोला गांव निवासी एक युवक का शव मौत के सात दिनों बाद रविवार को घर पहंुचा। शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे। पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरि प्रसाद पुत्र राम प्रसाद का शव एंबुलेश से रविवार की दोपहर घर पहुंचा। युवक पांच वर्ष से चेन्नई के तेलक्षी में रहकर काम कर रहा था। पिछले रविवार को चेन्नई में कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में वह घायल हो गया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों को इसकी जानकारी मिली थी। राम प्रसाद के चार बच्चे हैं, जिसमें दो लड़का दो लड़कियां है। मृतक सबसे बड़ा पुत्र था। बडे़ पुत्र के शव को देखकर मां व अन्य लोग दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। बभनी क्षेत्र से रोजगार की तलाश में युवा देश के ...