कुशीनगर, अगस्त 25 -- कुशीनगर, हिटी। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की विवाहिता नीलम देवी ने अपने पति के लापता होने पर गहरी चिंता जताते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने पति के अपहरण होने की आशंका जताई है। नीलम देवी का कहना है कि उसके पति संदीप यादव चेन्नई में मजदूरी करते हैं। गत 21 अगस्त को गांव के ही वर्ग विशेष के दो लोग गाड़ी से उनके रूम पर पहुंचे और संदीप को अपने साथ ले गए। तभी से उनका मोबाइल फोन बंद बता रहा है। विवाहिता ने आशंका जताई है कि उन लोगों ने उनके पति का अपहरण कर किसी अनहोनी को अंजाम दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घटना चेन्नई की है। परिजनों को स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। परिजन कल चेन्नई रवाना होंगे। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संदीप यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.