सासाराम, दिसम्बर 16 -- रोहतास। चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में आभार यात्रा के दौरान स्वागत किया गया। यात्रा की शुरूआत तुंबा बाजार से की गई। इस दौरान विधायक ने लोगों का आभार प्रकट किया। साथ ही क्षेत्र की समस्या जाना। कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनता से मिलने का समय नहीं मिल पाया था। जिसे लेकर जनता के बीच आया हूं। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाने का काम करूंगा। मौके पर हरि पासवान, सिद्धेश्वर वर्मा, विवेक बहादुर, दीपक कश्यप, सुमेश राम, मिथलेश रवि, संतोष कुमार भोला, जीशान अहमद, आशु खान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...