पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) द्वारा उठाए गए सवाल के बाद जंगल में की जा रही फेंसिंग पर सवाल उठ गए हैं। ऐसे में पिछले साल पंद्रह किलोमीटर के क्षेत्र में चेनलिंक फेंसिंग कराए जाने के लिए पांच करोड़ के भेजे गए प्रस्ताव पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। माना जा रहा है पीटीआर में कराई गई चेनलिंक फेंसिंग को लेकर भी आगामी दिनों में कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चेनलिंक फेंसिंग का काम अब तक 66.92 किमी. में कराया जा चुका है। इस पर करीब 16 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। महोफ और माला रेंज में तकरीबन फेंसिंग को लेकर काम अंतिम चरण में है। अब ऐसे में सीईसी की तरफ से मानव वन्यजीव संघर्ष समेत अन्य मुद्दों को लेकर चेनलिंक फेंसिंग पर उठाए गए सवाल से अन्य तीन रेंज बराही, दियोरिया और हरीपुर रेंज के ...