उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। मकर संक्रांति के त्योहार मेंआसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सरोबोर हो जाता है। हालांकि पतंगबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही कई बार हादसों का कारण बनती है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को ट्रैक के पास पतंग न उड़ाने की अपील की है। रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन में लगभग 25 हजार वोल्ट का अत्यधिक उच्च वोल्टेज प्रवाहित होता है। यदि पतंग की डोर या मांझा इन तारों के संपर्क में आ जाता है, तो गंभीर विद्युत हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे कई मामलों में पूर्व में भी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने रेलवे लाइन, ट्रैक और विद्युत तारों के आसपास पतंग उड़ाने से बचने की अपील की है। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने रेलवे परिसर के आसपास किसी भी प्रकार के खे...