हरदोई, जुलाई 20 -- हरदोई। हरदोई में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। रविवार को राजघाट गेज स्थल पर जलस्तर 123.92 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण नोडल विभाग के अनुसार अब गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर से मात्र 1.39 मीटर ही नीचे है। अधिशासी अभियंता शारदा नहर अजय चौधरी ने बताया, रविवार को हरिद्वार से 54,182 क्यूसेक और नरोरा से 38,740 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इससे जलस्तर में वृद्धि होगी। गर्रा नदी का जलस्तर भी बढ़ कर 127.25 मीटर पहुंच गया है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। रामगंगा का जलस्तर अभी भी गेज के नीचे है, जिससे रामगंगा तट के गावों के लोग निश्चिंत हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। शारदा नहर के अधिशाषी अभियंता अजय चौधरी के अनुसार, लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.